Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ऑटो को टक्कर, बुजुर्ग ने अस्पताल जाते हुए तोड़ा दम

December 20, 2024

पानीपत में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ऑटो को टक्कर, बुजुर्ग ने अस्पताल जाते हुए तोड़ा दम

हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा कस्बा सनोली रोड पर हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की ऑटो के नीचे दबने से मौत हो गई।

जिसके बाद व्यक्ति को लेकर उसके परिजन अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मौत के बाद पुलिस ने बाइक चालक के।खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

मृतक की पहचान 63 वर्षीय मूलचंद के रूप में हुई है। पुलिस को बयान देते हुए मूलचंद के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भाई ऑटो में बैठ कर कैराना से पानीपत आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

 

हादसा सनोली रोड पर शिव भट्टा के पास हुआ था। जिसके बाद राहगीरों ने उसके भाई की मदद की और अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने ही परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते वक्त रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें