12 सितंबर को जगाधरी यमुनानगर में पर्यटन मंत्री के निवास पर पूरे प्रदेश के निगम कर्मचारी करेंगे ज़ोरदार प्रदर्शन

हिसार: फ़्लेमिंगों पर्यटन केंद्र हिसार में राज्य के उप प्रधान दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले दिया गया, धरने में हिसार,रोहतक,जींद,कैथल,महमनरवाना आदि पर्यटन केंद्रों के कर्मचारी व नेताओं ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के अड़ियल रवैये के ख़िलाफ़ और कर्मचारियों की लंबित.

हिसार: फ़्लेमिंगों पर्यटन केंद्र हिसार में राज्य के उप प्रधान दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले दिया गया, धरने में हिसार,रोहतक,जींद,कैथल,महमनरवाना आदि पर्यटन केंद्रों के कर्मचारी व नेताओं ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के अड़ियल रवैये के ख़िलाफ़ और कर्मचारियों की लंबित माँगों के समाधान में हो रही देरी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ द्वार दिनांक 08-06-23 को एथनिक इंडिया राई में राज्य कमेटी ने मीटिंग कर फ़ैसला लिया था जिसके तहत 7 जुलाई से 10 जुलाई तक पर्यटन निगम के सभी कॉम्पलेक्शों में गेट मीटिंग करके निगम प्रशासन को चेताया गया।

इसके बाद 9 जुलाई 2023 को पंचकूला में एक दिन की भूख़ हड़ताल करके दिनांक 11-07-23 से 29-08-23 तक आठ ज़ोनल धरनों का आयोजन लगातार हो रहा है। अगर इसके बाद भी पर्यटन प्रशासन कोई सुध नहीं लेता है और संघ को बुलाकर वार्ता द्वारा समस्याओं का समाधान नही करता है तो 12 सितंबर 2023 को जगाधरी यमुनानगर में पर्यटन मंत्री के निवास पर पूरे प्रदेश के निगम कर्मचारी ज़ोरदार प्रदर्शन करेंगे। राज्य कमेटी के चेअर मित्रपाल राणा,महा सचिव सुभाष देसवाल, उप प्रधान दिगंबर सिंह,प्रैस सचिव टीकाराम शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार व निगम प्रशासन निगम के बेसक़ीमती कॉम्पलेक्शों को निजी हाथों मे सौंपकर अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने का लगातार प्रयास कर रही है।

संघ सरकार की इस निजीकरण की नीति का डटकर विरोध कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। भृष्टाचार मुक्त हरियाणा का दावा करने वाली सरकार के उच्च अधिकारियों पर पर्यटन निगम में भृष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, संघ इनकी जाँच की माँग करता है।ब्लॉक ईयर 2020-23 की एलटीसी तुरंत देने, 2006 व 2014 में ईपीएफ शेयर में हुए भेदभाव को दूर करने, 18 महीने का बक़ाया डी ए देने, आऊटसोर्स पर एच.के.आर. एन.एल के तहत लगे कर्मियों के ई.एस.आई. कार्ड बनबाने व इनको अनुभव के आधार पर वेतन वृद्धी देने, रेगुलर कर्मचारियों को कैसलेस मेडिकल सुविधा, निगम में कार्यरत सभी वर्गों की पदोन्नति करने, वेतन का केंद्रीयकरण, कर्मचारियों के सेवा नियम, निजीकरण पर रोक, निगम में स्थाई भर्ती करने, कोशल रोज़गार बंद करने और रिटायर कर्मचारियों का हिसाब किताब समय पर देने आदि माँगों पर पर्यटन प्रशासन से समाधान चाहता है, जिसकी वजह से कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हैं। कर्मचारी नेताओं ने बताया की सरकार व पर्यटन प्रशासन के अडियल रवैये के खिलाफ चल रहे सर्व कर्मचारी संघ के आंदोलनों में पर्यटन निगम के कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेकर निगम प्रशासन की पोल खोलेंगे।

 

- विज्ञापन -

Latest News