Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदालत के आदेश पर पुनहाना बस स्टैंड की जमीन पर बनी दुकानों पर चला प्रर्शासन का पीला पंजा

March 20, 2024

अदालत के आदेश पर पुनहाना बस स्टैंड की जमीन पर बनी दुकानों पर चला प्रर्शासन का पीला पंजा

नूह: पुनहाना के बस स्टैंड की जमीन पर बनी अवैध दुकानों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। अदालत के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुनील कुमार की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड की जमीन पर बनी 6 दुकानों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

गौरतलब है कि बस स्टैंड निर्माण के दौरान परिवहन विभाग द्वारा पंचायत समिति से जमीन खरीदी गई थी। जिसमें बस स्टैंड के साथ-साथ करीब आधा दर्जन दुकान भी थी। बस स्टैंड निर्माण के दौरान परिवहन विभाग दुकानों को खाली नहीं कर पाया। मामला करीब 7 वर्ष तक अदालत में चला अदालत ने करीब चार माह पहले ही फैसला परिवहन विभाग के पक्ष में सुनाया और दुकानो को हटाने के आदेश दिए गए।

चार माह पहले भी लोक निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण हटाया गया था और इन दुकानो को खाली कराया गया था। गए लेकिन एक बार फिर इन दुकानों का मामला अदालत में पहुंचा। अदालत में दुकानों को हटाने के आदेश दिए गए तो लोक निर्माण विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की अगुवाई में सभी 6 दुकानों को हटा दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें