Site icon Dainik Savera Times

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला आगरा के गांव मुकुटपुरा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया की गत 6 मार्च को मूल रूप से रोहतक के गांव सैमाण पुट्ठी निवासी विकास ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह इस समय रेवाड़ी के गणपत नगर में रह रहा है। उसके पास 28 फरवरी को डिजीलूम का लिंक व्हाट्स एप पर आया था। उसमें घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था।

उसके पास पहले यूपीआई से 200 रुपये भेजे गए। इसके बाद टास्क करने के लिए एक हजार रुपये यूपीआई नंबर से डालने को कहा। उसने यह राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बदले उसे 1480 रुपये भेजे गए। उसके दिल में ज्यादा पैसा कमाने का लालच आ गया। टेलीग्राम से उसे 30 हजार रुपए भेजने के लिए कहा, तो उसने यह राशि भी भेज दी। उससे 28 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 7 लाख 47 हजार 900/- रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब उसने यह राशि वापस पाने का प्रयास किया, तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला आगरा के गांव मुकुटपुरा के रहने वाले राजकुमार का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

Exit mobile version