नारायणगढ़: एनएच-72 नारायणगढ़ शहजादपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने पर बाइक सवार दो भाईयों में एक 30 वर्षीय की मौत जबकि दूसरा भाई गम्भीर रूप से घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। नारायणगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी अनुसार बड़ी बस्सी के दो भाई संजीव उर्फ संजु व मनीष जो अपने खेतों से काम निपटा कर वापिस अपने घर बाइक पर जा रहें थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने पर दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए।
आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगो की मदद से सड़क पर पड़े दोनों भाइयों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे भाई मनीष को गम्भीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ललीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने छानबीन करते दुर्घटनाग्रस्त कार को काबू कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...