Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मामूली बात को लेकर दो बच्चों में हुआ झगड़ा… एक की गई जान, CCTV में कैद हुआ हादसा

February 6, 2025

मामूली बात को लेकर दो बच्चों में हुआ झगड़ा… एक की गई जान, CCTV में कैद हुआ हादसा

पंजाब डेस्क : फतेहाबाद जिले के रतिया में बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी। आपको बता दें कि एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को धक्का मार दिया। जिस वजह से पीछे से आ रहे ट्रक ने 12 बच्चे वर्षिय अजय पाल को कुचल दिया। ये सारी घटना CCTV में कैद हो गई। तो वहीं अब पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही  मामले की जांच कर रही है।

पतंग को लेकर हुआ था झगड़ा… 

दरअसल, फतेहाबाद के रतिया इलाके में दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ और एक बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। रतिया की बिजली घर के सामने अजय पाल और उसका साथी किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे, इतने में अजय पाल के साथी ने अजय पाल को धक्का मारा और पीछे से आ रहे ट्रक ने अजयपाल को ट्रक ने कुचल दिया। अजय की उम्र 12 वर्ष थी। इसके बाद ट्रक चालक और आसपास के लोग अजयपाल को रतिया के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, लेकिन अजय पाल दम दौड़ चुका था।

CCTV में कैद हुआ हादसा 

शुरुआती चरण में यह मामला ट्रक चालक की लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा था। लेकिन जब दुकान में लगे CCTV को चेक किया गया तो सामने आया कि बच्चों के बीच झगड़े में एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को धक्का मारा और उसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें