लाडवा: लाडवा-रादौर मार्ग पर एक डंपर व कार की भिंड़त तो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको राहगीरों द्वारा एंबुलेंस की मदद से लाडवा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। लाडवा पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लाडवा थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि दो युवक राजेश कुमार वासी गांव छपरा व सचिन कुमार वासी गांव जोगी माजरा लाडवा से रादौर की ओर कार में जा रहे थे कि लाडवा बंसल अस्पताल के नजदीक रादौर की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
जिसके कारण सचिन को तो कुछ ही चोटें लगी और वह घायल हो गया। वहीं राजेश कुमार की मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को कुरूक्षेत्र लोकनायक अस्पताल में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश कुमार लाडवा के गांव छपरा का रहने वाला था, उसके साथी सचिन की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो

