Site icon Dainik Savera Times

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला काबू

कैथल : एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहका-फुसला कर भगा ले जाने के मामले की जांच थाना सिविल लाईन पुलिस की लेडी एएसआई सुदेश द्वारा करते हुए कैथल निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि कैथल की एक कालोनी निवासी महिला की शिकायत के अनुसार 12 अप्रैल को उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को संदीप शादी का झांसा देकर बहका-फुसला कर भगा ले गया था। इस बारे में थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने लड़की को वारिसों के सुपूर्द कर दिया है।

Exit mobile version