कुरुक्षेत्र में देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की हुई मौत, 1 अन्य व्यक्ति घायल

शहर की शोरगिर बस्ती में देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है।

कुरुक्षेत्र: शहर की शोरगिर बस्ती में देर शाम हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोशनी देवी 35 के रूप में हुई है। रोशनी लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं झगड़े के बाद बस्ती में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

अभी मृतक महिला के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को नारकोटिक्स कंट्राेल ब्यूरो की टीम ने इस बस्ती की रहने वाली एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। महिला की गिरफ्तारी को लेकर बस्ती में दो पक्ष बने गए थे,

जिसमें आरोपी महिला के परिजन दूसरे पक्ष पर उसे पकड़वाने के आरोप लगा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में कल से तनाव बना हुआ था, जिसमें दोनों वीरवार शाम देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष की ओर मकान की छत से ईंट-पत्थर फेंके गए। इसी दौरान अपने घर के बाहर पानी भर रही रोशनी के सिर में किसी ने ईंट मार दी। घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए,

जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय। झगड़े में महिला के देवर रोहित सहित अन्य एक व्यक्ति प्रदीप को भी चोटें आई है। परिजन बस्ती के ही कई लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। कल शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- विज्ञापन -

Latest News