Site icon Dainik Savera Times

इस तारीख से पहले करें खेल नर्सरी के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Online Application for Sports Nursery

Online Application for Sports Nursery

चंडीगढ़। हरियाणा खेल विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी स्थापित करने के इच्छुक संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायतें और निजी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की गई है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक संस्थानों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना पंजीकरण कराना होगा।

ये भी पढ़ें : अकासा एयर के को-फाउंडर प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा, अब आनंद श्रीनिवासन संभालेंगे जिम्मेदारी

खेल विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि खेल नर्सरी की स्थापना सिर्फ उन्हीं खेलों के लिए की जाएगी, जो ओलंपिक, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल हैं। इसलिए आवेदन करते समय संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे विभाग द्वारा तय मानकों और आवश्यकताओं को पूरा करते हों। विभाग ने सभी पात्र संस्थानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जा सके।

ये भी देखें : जम्मू-कश्मीर: सार्वजनिक परिवहन का किराया अब 18% ज्यादा

Exit mobile version