Site icon Dainik Savera Times

फ़रीदाबाद में पानी के लिए हाहाकार, लोगों ने किया रोड जाम, प्रशासन के खिलाफ दिखाया रोष

फ़रीदाबाद: दिल्ली की तरह फरीदाबाद में भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं कई इलाकों के लोग। वही स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले दो महीने से संजय कॉलोनी के गली नंबर 31-32-33 और 34 में पानी नहीं आ रहा और समस्या की तरफ कोई भी एक बड़ा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा।

इस भीषण गर्मी में एक तरफ जहां गर्मी से लोग परेशान है वहीं पानी न आने की वजह से काफी लोग भी परेशान है लोगों को पानी खरीद कर घर का गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा बड़े-बड़े अधिकारियों के सामने भी इस समस्या को रख चुके हैं लेकिन अधिकारी भी कोई ठोस समाधान नहीं निकलवा पा रहे आज रोड जाम करने की भी वजह यही है पानी ना आने की वजह से आज रोड जाम कर प्रशासन से पानी समस्या से समाधान के लिए ही इस कदम को उठाया गया है।

वही मौके पर पहुंची संजय कॉलोनी चौकी के ASI समय सिंह ने बताया यह सभी लोग पानी की समस्या को लेकर के रोड जाम किया था। सभी को समझा कर फिलहाल हटा दिया है सिर्फ 15 मिनट के लिए ही रोड को जाम किया था। इन सभी लोगों से कहा गया है कि पानी की समस्या नगर निगम से है तो अपनी समस्या वहां पर लेकर जाएं।

Exit mobile version