Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र हुआ लापता; परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

February 27, 2024

ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र हुआ लापता; परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

उकलाना: ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना में पढ़ने वाला छात्र अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि छात्र स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन स्कूल से वापस घर नहीं पहुंचा। छात्र के परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि जब वो स्कूल में छात्र की सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए स्कूल में पहुचें तो स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य ने सीसीटीवी फुटेज मुहिया करवाने से मना कर दिया और ना ही पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई मदद की। मिली जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ट स्कूल उकलाना में पढ़ने वाला छज्ञत्र अंकित सिंह 20 फरवरी को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था।

स्कूल वालों का कहना है कि वो स्कूल से घर के लिए निकल गया था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने छात्र के लापता होने की शिकायत उकलाना थाना में दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। जिसकी थाना उकलाना में एफआईआर नंबर 40 के तहत शिकायत दर्ज है। अभिभावकों द्वारा काफी दिन खोजने के उपरांत भी कोई जानकारी नहीं मिली तो दौलतपुर गांव में ग्रामवासी व परिवार के लोग एकत्रित हो गए। अभिभावकों ने कहा कि सीसीटीवी फटेज स्कूल प्रशासन द्वारा न होने की बात कही गई थी और स्कूल की ओर से कोई सहयोग नहीं किया जा रहा था। स्कूल संचालक व प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष बढ़ गया और ग्रामीण रविवार को एकत्रित हुए।

छात्र अंकित के परिवार जनों ने कहा कि उनका बच्चा उनको ढूंढ कर दे दो जबकि परिवार जनों का रो-रो करके बुरा हाल था वहीं उनकी मां ने गायब छात्र अंकित से भी अपील की है कि अगर वह कहीं देख व पढ़ रहा हो तो उनके परिवार के पास आ जाए उनका कोई कुछ नहीं कहेगा। जबकि पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जीवन रत्ता ने अभिभावकों के घर जाकर अभिभावक को तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने कहा हर प्रकार से वह फुटेज दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी तो उनका सहयोग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें