Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल के यमुना नदी में डूब जाने से बच्चों की मौत, चचेरी बहनों के साथ भाई भी डूबा, नदी से बाहर निकले शव

August 12, 2024

पलवल के यमुना नदी में डूब जाने से बच्चों की मौत, चचेरी बहनों के साथ भाई भी डूबा, नदी से बाहर निकले शव

हरियाणा में पलवल स्थित नदी में डूब जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे नदी में नहाने गए थे, लेकिन उसी नदी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। नदी के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हे बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक वह बच्चों को बाहर निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

हादसा पलवल के खादर क्षेत्र में भोलड़ा गांव स्थित यमुना नदी का है।मृतकों की पहचान 12 वर्षीय पूजा, 11 वर्षीय करण और 10 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। कारण अपनी दोनो चचेरी बहनों को साथ लेकर नदी में नहाने गया था।

 

ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के प्रयास भी किए। लेकिन जब तक वह नदी में तैर कर बच्चों को बाहर निकाल पाते। तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। आसपास खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद सभी नदी के पास पहुंचे।

 

परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के सभी बच्चों ने एक साथ दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें