Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल जिला खेल विभाग ने खेलो हरियाणा टूर्नामेंट में पोजीशन हासिल करने वाले खिलड़ियों को किया सम्मानित

January 11, 2023

पलवल जिला खेल विभाग ने खेलो हरियाणा टूर्नामेंट में पोजीशन हासिल करने वाले खिलड़ियों को किया सम्मानित

पलवल जिला खेल विभाग की तरफ से जिला लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पलवल जिले के अलग-अलग विधाओं में महारत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने अपनी व्यवस्तता के चलते सभी खिलाड़ियों को अपने कैंप ऑफिस बुलाया,यहां उन सभी से परिचय प्राप्त करते हुए खेल के बारे में उन्होंने जानकारी हासिल की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने इस बात पर बेहद खुशी जाहिर की कि अपना नाम करने वाले खिलाड़ियों में अधिकांश लड़कियां थी। जिला उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और निरंतर प्रैक्टिस करते हुए अपने गोल को अचीव करने का मंत्र दिया।

जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने पलवल जिले में खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पलवल जिले में जिन योजनाओं पर काम चल रहा है और मैं जल्दी लाने का काम करेंगे और जो काम किसी कारण सेट किए हुए हैं उनके बारे में पत्राचार करते हो जल्दी कराने का पूरा कराने का काम करेंगे इसके लिए एडीसी को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।पलवल जिले का और अपने स्कूल तथा कालेजों का नाम करने वाले खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा टूर्नामेंट में तैराकी में पांच मेडल जीतने वाले मयंक यादव, आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली कंचन, जोकर में गोल्ड मेडल जीतने वाली विधि, रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जीजीडीएसडी कॉलेज के छात्र रोहित आदि ने बताया कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और प्रदेश तथा माता-पिता का नाम रोशन करना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें