Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला: Toilet Cleaner में रखा था Mobile, लड़कियों की बनाता था आपत्तिजनक वीडियो, फिर…

July 3, 2024

पंचकूला: Toilet Cleaner में रखा था Mobile, लड़कियों की बनाता था आपत्तिजनक वीडियो, फिर…

पंचकूला: जिले के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में टॉयलेट क्लीनर में मोबाइल रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला आया सामने आया है। आपको बता दें कि आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल रखकर लड़कियों की वीडियो बनाते थे। वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों में से एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई की। पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब ऑफिस संचालक को बताया तो उसने वीडियो डिलीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि वो और उसकी सहेली सहित चार लड़कियां एक वकील के ऑफिस में काम करती हैं।

ऑफिस के मालिक ने उन्हें ऑफिस के सामने प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने को कहा था। जब पीड़िता अपनी दोस्त के साथ टॉयलेट गई तो उन्होंने टॉयलेट सीट के सामने हापिंक की बोतल देखी। बोतल में छेद हो रखा था तो उन्होंने उसे चेक किया। बोतल के भीतर मोबाइल रखा हुआ था और उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रहा थी। मोबाइल लेकर पीड़िता अपने बॉस के पास पहुंची तो बॉस ने पुलिस में शिकायत देने के बजाए उसे डांटा और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी।

यहां तक कि पीड़िता ने टॉयलेट में रखे हुए हार्पिक की जो फोटो ली थी उसे भी डिलीट करवा दिया।ऑफिस संचालक ने पीड़िता को धमकाते हुए किसी के साथ जिक्र न करने की बात कही। उसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन पूरे गांव के लोगों के साथ पिंजौर पुलिस थाना पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वह मोबाइल भी ले लिया जिससे वीडियो बनाई जा रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें