Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में एक्शन, हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

November 1, 2026

पंचकूला स्कूल में बच्ची से मारपीट मामले में एक्शन, हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

हरियाणाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में केजी कक्षा की छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।

प्रिंसिपल को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत सस्पेंड किया गया है। इससे पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में तैनात दो JBT शिक्षिकाओं को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। निलंबित शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक 8 वर्षीय छात्र पर केजी कक्षा की 6 वर्षीय की एक ‘स्पेशल चाइल्ड’ मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्कूल परिसर में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

मामले की जांच कर रहीं पंचकूला की डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि घटना में शामिल 8 वर्षीय नाबालिग का जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रावधानों के तहत विशेषज्ञों से मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन करवाया जा रहा है। मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PGI चंडीगढ़ में चल रहा बच्ची का इलाज

हमले में घायल छह वर्षीय बच्ची को उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके माता-पिता भी अस्पताल में उसके साथ मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें