Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंडित केदारनाथ शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट ने खोला निशुल्क सिलाई सेंटर

अंबाला: पंडित केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत अंबाला के अलग-अलग गांव में सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई और सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया।

इस दौरान अंबाला के गांव लदाना, चोडमस्तपुर, मटेहरी शेखा और नडियाली में सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया। इस अक्षर पर अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह सिलाई सेंटर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिलाई सीख कर अपने घर के छोटे-मोटे कम कर सकते हैं और वही सिलाई

सीखना के बाद काम करते हुए परिवार को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करवा सकते है। उन्होंने कहा कि इसी बात को देखते हुए यह सिलाई सेंटर खोले गए हैं। ताकि ग्रामीण एरिया में भी महिलाएं घर पर फ्री समय में काम करके आर्थिक तौर पर मजबूत हो सके।वही गांव लदाना में मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बच्चों के साथ किए गए वादे को पूरा किया और उन्हें खेलने के लिए क्रिकेट किट उपलब्ध करवाई।

Exit mobile version