पानीपत। इसराना की नई अनाज मंडी तक पहुंचना किसानों और वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। मंडी के मार्ग में कट न होने के कारण वाहनों को या तो गलत दिशा में चलना पड़ रहा है, या फिर करीब पांच किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर मंडी पहुंचना पड़ता है।
किसानों का कहना है कि इस मजबूरी के कारण सड़क हादसों की संभावना लगातार बढ़ रही है। मंडी आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ में गलत दिशा की आवाजाही बड़ा खतरा पैदा कर रही है। इसी कारण किसानों और व्यापारियों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
किसानों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक शिकायतें पहुंचाई जा चुकी हैं, फिर भी हालात जस के तस हैं।
मंडी में अनाज लेकर आने वाले और लौटने वाले दोनों तरह के वाहनों को गलत दिशा में चलने का जोखिम उठाना पड़ता है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अनाज मंडी का बहिष्कार कर देंगे। उनकी मांग है कि हाईवे पर कट बनाया जाए या फिर पुल का निर्माण करवाया जाए।
किसानों ने बताया कि कुछ समय पहले इसी रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक डिवाइडर पार कर गया, हालांकि दोनों चालक बाल-बाल बच गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...