पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने वीरवार शाम कैथ गांव के अड्डे पर दो युवकों को नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 460 पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों इंजेक्शन लेकर पानीपत में बेचने आए थे, लेकिन खरीदार न मिलने पर अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: नमी के नाम पर अटकी धान खरीद, किसानों की बढ़ी परेशानी

शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस सप्लायर तक पहुंचने के लिए उनके नेटवर्क और ठिकानों की जांच करेगी।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के अनुसार, वीरवार शाम एंटी नारकोटिक्स टीम को गश्त के दौरान गुप्त जानकारी मिली कि दो युवक नशीले इंजेक्शन बेचने के इरादे से कैथ अड्डे पर मौजूद हैं। टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक प्लास्टिक की थैली के साथ बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान हरकेश उर्फ काला और देवेंद्र उर्फ देवा, निवासी बुटाना गांव (सोनीपत), के रूप में बताई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्लास्टिक थैली की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन बरामद हुए। गिनती करने पर कुल संख्या 460 पाई गई।