Site icon Dainik Savera Times

पानीपत नगर निगम का जनहितैषी बजट पेश, हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास

पानीपत: मेयर कोमल सैनी ने आज लघु सचिवालय में आयोजित नगर निगम सदन में नगर निगम पानीपत का वार्षिक बजट प्रस्तुत करते हुए इसे जनता की उम्मीदों, शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को समर्पित बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट पानीपत को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम का यह बजट सबका साथ सबका विकास की भावना से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। जिसमें शहर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मेयर कोमल सैनी ने बताया कि बजट में सडक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था सुधारने के साथ ही शहर के सभी वाडरें के संतुलित विकास को सुनिश्चित किया जाएगा। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि पानीपत के उज्‍जवल भविष्य की रूपरेखा है, जो आने वाले वर्षों में शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Exit mobile version