Site icon Dainik Savera Times

कमरे में अकेली सोई महिला का पड़ोसी ने धमका कर किया बलात्कार, पति जेल में बंद

पानीपत की एक गांव निवासी महिला के साथ पड़ोसी द्वारा रेप करने का मामला साम आया है। महिला कमरे में अकेले सोई थी। इस वक्त आरोपी उसके कमरे में घुस गया। महिला का पति पोक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद है।

महिला का पति पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत जेल मे बंद है। महिला अपने सास और देवर के साथ ससुराल में ही रह रही थी।

महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह रात को अपने कमरे में अकेले सोई थी। बगल वाले कमरे में सास और देवर सोए हुए थे। पड़ोस में रहने वाला युवक सिंदर दबे पैर सुबह 4 बजे उसके घर में घुस आया।

सभी गहरी नींद में थे। वह खुद भी गहरी नींद में सो रही थी। तभी आरोपी ने आकर उसका मुंह बंद कर लिया। विरोध करने और चीखने पर आरोपी ने महिला को गला दबा कर मार डालने की धमकी दी।

आरोपी महिला का बलात्कार कर मौके से भाग गया।आरोपी 2 घंटे तक उसके करने में रुका रहा और सुबह 6 बजे कमरे से बाहर निकला। जिसके बाद महिला ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल भी करवाया गया है।

Exit mobile version