Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police ने ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

November 9, 2024

Police ने ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Panipat Police Busted 3 Criminals: पानीपत पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की सीआईए टीम ने गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी से लूट की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को देर रात बदमाशों ने पानीपत नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के नजदीक एक ट्रक चालक को अगवा करके सामान से भरे ट्रक को लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश काफी देर तक कार में ट्रक चालक को घूमाने के बाद पेड़ से बांधकर फरार हो गए। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना में मामला दर्ज किया गया था।

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक आर्टिका गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से 9 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपियों से उनके साथियों व ठिकानों का पता लगाकर उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें