Site icon Dainik Savera Times

घरौंडा ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, देर रात तक पहचान नहीं

पानीपत। दिल्ली–अंबाला रेल लाइन पर घरौंडा स्टेशन के पास वीरवार शाम एक युवक की मौत हो गई। घटना रामनगर कॉलोनी के नजदीक साढ़े छह बजे के आसपास हुई। मौके पर अफरा-तफरी के बाद राहगीरों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: जींद NDPS केस में बड़ा फैसला, दो आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

इसके बाद जीआरपी टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच दिखाई देती है।

प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि युवक पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आया होगा। हालांकि पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच जारी है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

Exit mobile version