Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में हुआ बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 8 यात्री झुलसे

October 31, 2024

पानीपत में हुआ बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 8 यात्री झुलसे

Panipat Road Accident: हरियाणा के पानीपत में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। बता दे कि पानीपत के समालखा में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निजी बस में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। आग लगने से 8 मजदूर झुलस गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी डबल डेकर बस पानीपत से दिल्ली जा रही थी तभी अचानक से नेशनल हाईवे 44 पर समालखा के पास बस में संदिग्ध हालातों में भीषण आग लग गई। आपको बता दे कि आग लगने से 8 मजदूर झुलस गए। तो वही आग लगते ही बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया और फिर यात्रियों को एक-एक करके नीचे उतारा गया।

Panipat Road Accident
Panipat Road Accident

आग लगने के चलते बस में भगदड़ जैसे हालात बन गए और सभी यात्री नीचे उतरने की हड़बड़ी में थे। बारी-बारी से लोग भागते हुए बस से नीचे उतरे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कई लोग जहां पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे तो वहीं कई लोगों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को ख़बर करते हुए पुलिस और दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया।

इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी। हालांकि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा और बस में करीब 60 यात्री सवार थे। इनमें 8 यात्री झुलस गए।जिनमें से 4 को गंभीर हालात में खानपुर PGI रेफर किया गया है।सभी घायल सवारियों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आगजनी के बाद हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया जिसे यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु करवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें