Site icon Dainik Savera Times

वदेश भेजने के नाम पर पानीपत के युवक से 5.75 लाख की ठगी

पानीपत: पानीपत के हुडा सेक्टर छह के क्षेत्र में स्थित संतर नगर निवासी विक्रम राणा विदेश जाने की चाहत में ठगी का शिकार हो गया। विक्रम साउथ कोरिया से लौटा था। अब यूरोप जाने की इच्छा हुई तो जानकारों से संपर्क किया। जिन्होंने उससे 5 लाख 75 हजार रुपए ले लिए। उसे न यूरोप भेजा और न ही रुपए वापस लौटाए। इधर सेक्टर 13.17 थाना पुलिस को दी शिकायत में विक्रम राणा ने बताया कि वह साउथ कोरिया में रहता है।

वहां उसका दोस्त सन्नी मोहम्मद मलिक निवासी पेहवा साथ में ही काम करता था। जब विक्रम वापस भारत आयाए तो उसकी दोबारा विदेश जाने की इच्छा हुई। उसने सन्नी मोहम्मद मलिक से बात की तो उसने विष्णुनंद गिरजापति उपाध्याय निवासी रोड नंबर 16 बाघले इस्टेट थाने मुंबई से बात करवाई। उसने यूरोप जाने के लिए 5 लाख 75 हजार रुपए रुपए नवंबर 2023 में ट्रांसफर कर दिए। उक्त व्यक्ति ने उसे एक माह में विदेश भेजने के लिए कहा था। लेकिन समय कई महीनों का बीत गया उसे विदेश नहीं भेजा गया। इसके बाद वह आनाकानी करने लगा। फोन का भी जबाब देना बंद कर दिया। वहीं पुलिस ने विष्णुनंद गिरजापति उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version