Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज के अभिभावकों ने की महिला गार्ड बतमीजी, फिर ये हुआ अंजाम

October 27, 2023

बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती मरीज के अभिभावकों ने की महिला गार्ड बतमीजी, फिर ये हुआ अंजाम

फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में एक महिला गार्ड के साथ अस्पताल में भर्ती एक मरीज की महिला अभिभावकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने है जिसकी तस्वीरें भी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित महिला सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी शिकायत अस्पताल की पीएमओ से की है पीएमओ सविता यादव का कहना है कि इस प्रकार से जो सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट हुई है वह काफी निंदनीय है जिसे किसी भी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता।

तस्वीरें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल के हैं जहां पर आज एक सिक्योरिटी गार्ड मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड उषा के मुताबिक उसकी ड्यूटी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर है जहां पर ऑपरेशन वार्ड है वहीं पर एक महिला मरीज जिसका ऑपरेशन होना था वह लगभग आधा दर्जन महिलाओ के साथ ऑपरेशन कक्ष तक आई जिन्हे देख कर उन्होंने कहा की आप ऑपरेशन कक्ष में नहीं जा सकते केवल जिनका ऑपरेशन है वहीं अंदर जा सकती हैं इतना सुनने के बाद साथ में आई लगभग आधा दर्जन महिलाओ ने उसपर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की जिन्हे वह नहीं जानती उसकी कोई गलती नहीं जिसकी पड़ताल अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखी जा सकती है।

वहीं इस मामले में अस्पताल की पीएमओ सविता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में मंझावली इलाके में एक झगड़े में एक शख्स की मौत हो है थी और चार लोग घायल हुए थे उन्हीं घायलों में से तीन महिलाएं और एक पुरुष जो की अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है उन्ही की परिचित कुछ महिलाओं ने अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की है जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में की है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कारवाही की मांग की है उनके द्वारा किए गए इस कृत्य को किसी भी प्रकार से सही नहीं ठहराया जा सकता।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें