Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई गई बदलाव यात्रा, उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा हुई शामिल

December 24, 2023

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई गई बदलाव यात्रा, उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा हुई शामिल

पानीपत: आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में बदलाव यात्रा चलाई गई है। इसी कड़ी में आज पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा पानीपत पहुंची जहां उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा में बदलाव यात्रा के दौरान लोगों ने इसे भरपूर समर्थन दिया है।

इतनी बड़ी मात्रा में जन समर्थन इस बात का सबूत है कि प्रदेश की जनता हरियाणा में बदलाव चाहती है। इस समय हरियाणा में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इन सब के चलते प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की हर वर्ग को नारे और वायदे तो दिए लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसने की आय दुगनी और 2 करोड़ नौकरियां की बात कही गई थी। लेकिन इनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

आज हरियाणा मे नशा लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते मौजूदा समय में रंगला पंजाब और उड़ता हरियाणा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से इतना तय हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ और वरिष्ठ नेता सुखबीर मलिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें