Site icon Dainik Savera Times

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग चैंपियनशिप में पायल सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

सिरसा: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज मैन फ्री स्टायल ग्रेको रोमन स्टायल एंड वूमैन फ्री स्टायल रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के मंडी में किया गया। यह प्रतियोगिता डिपार्टमेंट ऑफ यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश तथा सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में सिरसा जिला की पायल सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पायल सैनी वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर बेगू में ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल सहित जिलेभर में खुशी का माहौल है। पायल की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, अमन पाल गोदारा, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जतिंद्र कौर, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार तथा नोडल अधिकारी अमित मनहर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्‍जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि पायल सैनी इससे पहले वर्ष 2025 में महाराष्ट्र में आयोजित इसी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

Exit mobile version