Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में बरसाती पानी के जमाव से परेशान है लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

November 3, 2023

अंबाला में बरसाती पानी के जमाव से परेशान है लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अंबाला शहर के सेक्टर 7 वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया है। इसके अलावा उन्हें साफ कराया जाए और जहां-जहां बरसाती नाले नहीं बने हैं वहां पर बरसाती नाले बनवाए जाएं। यह मांग भी आयुक्त के सामने रखी गयी है। आपको बता दे की वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य संदीप सचदेवा ने निगम आयुक्त को जून माह में आई बाढ़ से पहले ही सेक्टर 7 के बरसाती नाले बंद पड़े होने के बारे में कई बार पत्र द्वारा अवगत करवाया था और अब बाढ़ के बाद सेक्टर 7 के सभी बरसाती नाले पूरी तरह से बंद पड़ चुके हैं। थोड़ी सी बारिश आने पर भी सेक्टर 7 की सड़कों पर पानी खड़ा रहता है और अब इसकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

इसके साथ ही साथ सेक्टर 7 और विजयनगर के बीच जो बड़ा नाला है वो भी पिछले काफी समय से साफ नहीं किया गया है और उसके ऊपर सिलेब डालकर उसे पूरी तरह ढक दिया गया है आए दिन ये नाला बंद रहता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें