Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mobile Tower के विरोध में उतरे संजीव कॉलोनी व ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र के लोग, जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

June 24, 2024

Mobile Tower के विरोध में उतरे संजीव कॉलोनी व ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र के लोग, जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भिवानी: मोबाईल टावर से होने वाली रेडीएशन के प्रभाव को लेकर अब लोग जागरूक होते नजर आ रहे है। मोबाईल रेडीएशन से जहां एक्सप्रर्ट ह्दृयघात, यादाशात जाना, सिरदर्द, बैचेनी व कैंसर व अन्य बीमारियां पनपती है, इसको लेकर अब रिहायशी क्षेत्रों के लोग मोबाईल टॉवरों का विरोध कर रहे हैं। भिवानी के संजीव कॉलोनी व ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र के लोगों ने कॉलोनी के घनी रिहायशी क्षेत्रों में लगने वाले एक नीजि कंपनी के टॉवर का विरोध जताते हुए आज उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा तथा मोबाईल टॉवर के कार्य को रोके जाने की मांग की।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान रिहायशी कॉलोनी निवासी दलबीर उमरा, महेश चौहान व दीवानचंद सहित विभिन्न कॉलोनीनिवासियों ने कहा कि ग्वार फैक्ट्री के पीछे घना रिहायशी क्षेत्र है तथा साथ-साथ में मकान बने हुए है। वही पर एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति नीजि कंपनी का टॉवर नियमों का उल्लंघन करते हुए लगवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रिहायशी क्षेत्र में टॉवर लगवाने के दौरान 100 मीटर क्षेत्र में स्कूल या अस्पताल ना होने,

रिहायशी क्षेत्र के पड़ौसियों की मंजूरी लेने तथा कमेटी एरिया में टॉवर लगने पर कमेटी की इजाजत होने, बिल्डिंग स्टे्रक्चलचर सेफ्टी सर्टिफिकेट होने सहित पर्यावरण विभाग की मंजूरी होने सहित नियमों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस रिहायशी क्षेत्र के पास घनी आबादी होने के साथ ही मंदिर, दूध की डेयरी स्थापित है। यदि यहां टॉवर लगता है तो उसकी रेडीएशन से आमजन को कैंसर होने की संभावना बढ़ेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

इसके साथ ही इस क्षेत्र में पशु रखने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टावर लगवाने वाला व्यक्ति उनकी कॉलोनी के निवासियों से भी अभद्र व्यवहार कर चुका है तथा टावर का विरोध जताने पर धमकी देने के आरोप भी कॉलोनीवासियों ने लगाए। कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए इस क्षेत्र में टावर लगाने के कार्य को स्थगित किया जाए। ताकि लोग यहां बगैर किसी रेडीएशन के दुष्प्रभाव के रह सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें