Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी की तलाश में गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

May 11, 2025

नौकरी की तलाश में गए व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

करनाल में सड़क हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों को अस्पतालकर्मियों द्वारा सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। व्यक्ति की मौत बस से उतरते समय बाइक द्वारा जोरदार टक्कर मारने के कारण हुई। व्यक्ति घर से नौकरी की तलाश में गया था।

मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी 38 वर्षीय कुंवर पल के रूप में हुई है। कुंवर पल हरियाणा रोडवेज बस में सवार हो नौकरी की तलाश में मुरादाबाद से शाहाबाद जा रहा था। जैसे ही कुंवर करनाल के मेरठ चौक पर पहुंचा। वह हादसे का शिकार हो गया।

हादसे के बाद कुंवर को राहगीरों ने तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।।लेकिन अस्पताल में जांच कर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषिय कर दिया। जिसके बाद अस्पताल की तरफ से परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शवगृह में रखवाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की बहन ने बताया कि वह भाई को संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। काफी देर बाद जब फोन किया तो किसी अस्पतालकर्मी ने फोन उठाया और उन्हें सूचना दी। वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि कुंवर घर से बीते दिन 10 बजे निकला था। जिसके बाद 12 बजे उसकी कुंवर से फोन पर बात हुई। इसके बाद फिर कुंवर ने फोन नहीं उठाया।

 

मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच–पड़ताल की और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई। जानकारी अनुसार कुंवर हरियाणा रोडवेज बस में सवार था। वह मेरठ चौक पर बस से नीचे उतरने लगा। इसी बीच बगल से एक तेज रफ्तार बाइक भी गुजरी। तेज रफ्तार के कारण बाइक ने कुंवर में जोरदार टक्कर मार दी। कुंवर का सिर सड़क में जा लगा। जिससे उसका सिर फट गया और वहां खून ही खून हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत कुंवर को अस्पताल पहुंचाया।

 

लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास इंस्टॉल्ड सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी हादसे के बाद तुरंत ही मौके से फरार हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें