Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के नूंह में दो मस्जिदों पर पेट्रोल बम फेंके गए

August 3, 2023

हरियाणा के नूंह में दो मस्जिदों पर पेट्रोल बम फेंके गए
 गुरुग्राम: मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हरियाणा के नूंह जिले के तावडू में बुधवार रात दो मस्जिदों पर मोलोटोव कॉकटेल यानी पेट्रोल बम फेंके। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।जिन मस्जिदों पर ये हमले हुए, उनमें से एक विजय चौक के निकट और दूसरी पुलिस थाने के पास स्थित है। दोनों मस्जिदों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल के दो वाहनों को मस्जिदों की ओर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
उसने बताया कि कुछ अज्ञत हमलावरों ने पलवल जिले के मीनार गेट बाजार में चूड़ियों की एक दुकान को भी आग लगा दी।भीड़ द्वारा विश्व हिन्दू  परिषद की यात्र को रोकने की कोशिश करने के बाद सोमवार को नूंह में भड़की सांप्रदायिक ंिहसा के मद्देनजर नूंह और पलवल में निषेधाज्ञ लागू है।नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा  मंगलवार को पड़ोसी गुरुग्राम में भी फैल गई और वहां भीड़ ने एक मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की। हरियाणा सरकार के अनुसार,हिंसा  में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें