Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत

January 10, 2025

हिसार में टायर फटने से पिकअप पलटी, एक की मौत

हिसार: टायर फटने से पिकअप गाड़ी पलट गई और गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोट लगी। जिसकी सूचना पुलिस ने एम्बुलेंस को दी गई। सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान पाली की मौत हो गई। बताया जाता है कि पाली गाड़ी के ऊपर बैठा था, जैसे ही गाड़ी पलटी तो पाली का सिर सड़क पर जाकर लगा और वह बुरी तरह घायल हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने से पाली की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल है। जिनमें से 3 को गहरी चोट लगी है और 2 को हल्की-फुल्की चोट लगी है।

मृतक पाली के शव को शवगृह में रखवाया गया है। जहां पर आज उसका पोस्टमॉर्टम होगा और अन्य घायलों को भर्ती किया है। मृतक पाली की उम्र 40 साल है और उसके 2 बच्चे है। जानकारी अनुसार पाली और उसका भाई जैला राम नागपुर के रहने वाले है और अन्य घायल पंजाब के रहने वाले है। घटना में मंदीप, गुरी, इंद्रजीत, जैला राम और तोता राम को चोट लगी है और पाली की मौत हो गई है। पुलिस आज पाली का पोस्टमॉर्टम करवा के शव परिजनों को सौंपा जाएगा। नागपुर के रहने वाले मृतक पाली के भाई जैला राम ने बताया कि कल रात को 7 बजे के करीब वह महम के पास से नरमे की पिकअप गाड़ी भर कर पंजाब के लिए निकले थे। उनके साथ पांच लोग और थे।

तीन लोग कैबिन में और 2 लोग पिकअप के ऊपर बैठे थे। जैला राम ने बताया कि जैसे ही वह हिसार बाइपास के पास पहुंचे, तो अचानक से उनकी गाड़ी का टायर फट गया। पाली और उसका भाई जैला राम नागपुर के रहने वाले है और अन्य घायल पंजाब के रहने वाले है। घटना में मंदीप, गुरी, इंद्रजीत, जैला राम और तोता राम को चोट लगी है और पाली की मौत हो गई है। पुलिस आज पाली का पोस्टमॉर्टम करवा के शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें