Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ी 28 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

February 9, 2023

छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ी 28 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा खेल विभाग द्वारा राज्य, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता, प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए पहली अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 के दौरान खेल उपलब्धियों के आधार पर (एससी और एससी के अलावा) छात्र/छात्रा खिलाड़ियों को छात्रवृत्तियां देने के लिए 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों के लिए जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख से कम हो, वह आवेदन कर सकते हैं। अन्य श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होनी चाहिए।

खिलाड़ी अपने आवेदन के साथ सत्यापित जाति प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा तैयार आय प्रमाण पत्र, खिलाड़ी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड नंबर, खेल उपलब्धियां (स्पोर्टिंग सर्टीफिकेट), डोमिसाइल सर्टीफिकेट, परिवार पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित जमा करवाएं। खिलाड़ी को नशीले पदार्थों के सेवन न करने का हल्फनामा सत्यापित करवाकर आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है। जिन अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों ने राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की हो और केवल कॉलेज एवं स्कूल के खिलाड़ी ही इस सुविधा के पात्र होंगे। पात्र खिलाड़ी विभा ग की वैबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रोफार्मा में पूर्ण विवरण के साथ संबंधित जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन फार्म जमा करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें