Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में जहरीली शराब कांड मामला, अब तक 7 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे

जगाधरी: हरियाणा के यमुनानगर में कथित जहरीली शराब से तीन गांव में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों का इलाज चल रहा है। आनन फ़ानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे के लिए पहुंची है।

अक्सर बिहार और यूपी में जहरीली शराब से मौत की सूचना मिलती थी। लेकिन अब यह यमुनानगर में भी हो गई है। गांव मंडेबरी, पंजेटो का माजरा और फूंसगढ़ में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई की हालत गंभीर है जिन्हें यमुनानगर के सिविल अस्पताल और चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।बताया जा रहा है किकथित रूप से जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है। गांव में मातम पसरा हुआ है। मौत की खबर की सूचना पाते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है। आशा वर्कर और डॉक्टर गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।

जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है वह टेस्ट जरूर करें।इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने शमशान घाट में जाकर अस्थियों के सैंपल भरे।लेकिन जिन परिवार के सदस्यों की मौत हुई है वह अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकले हैं। रविंद्र कुमार जिनकी उम्र महज 27 साल थी वह अपनी दो छोटी-छोटी बेटियों को पीछे छोड़ गया। अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं रहा है. रविंद्र के पिताऔर भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। पड़ोसी और रिश्तेदार अब परिवार का ढांढस बढ़ाने के लिए घर आ रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि इस मौत की जांच कब तक हो पाएगी अगर यहां जहरीली शराब बिक रही थी तो क्या प्रशासन को इसकी कोई खबर नहीं थी ऐसे तमाम सवाल गांव वालों और परिवार वालों के हैं।

 

 

Exit mobile version