अंबाला छावनी: अंबाला-शामली मार्ग पर सपेड्डा गांव में किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नया मोड़ ले गया। पुलिस ने करीब दो दर्जन किसान नेताओं को गिरफ्तार कर बस में बिठा लिया, जिससे आंदोलनकारी भड़क उठे। किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को सख्त चेतावनी दी। गिरफ्तार किसानों में मलकीत सिंह, गुलाब सिंह समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।
सूचना मिलते ही चढूंनी ने कहा कि या तो सभी किसानों को गिरफ्तार कर लो, वरना अंबाला-जगाधरी मार्ग को जाम कर देंगे। हमारे पास खुला रास्ता है, उसे बंद कर देंगे।
किसान नेताओं ने तत्काल सभी कार्यकर्ताओं को संदेश भेजकर खुड्डा गांव के नजदीक सड़क पर जमा होने को कहा।खबर लिखे जाने तक किसान खुडडा में अंबाला-जगाधरी मार्ग के किनारे धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। दोनों पक्ष सड़क किनारे डटे हुए थे। अब सवाल यह है कि किसानों की मांगें पूरी होंगी या प्रशासन धरना समाप्त कराने में सफल होगा। खबर लिखे जाने तक स्थिति गंभीर बनी हुई है तथा गिरफ्तार किए गए किसानों को हाउसिंग बोर्ड चौकी में ले जाया गया है जहां आगे की कार्यवाही जारी है
मेष: दिन शुभ रहेगा...