Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रोटेक्शन ऑफिसर

May 3, 2023

यमुनानगर में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रोटेक्शन ऑफिसर

हरियाणा के यमुनानगर के आजाद नगर में एक नाबालिग की शादी होने की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रोटेक्शन ऑफिसर मौके पर पहुंचे। जब सभी दस्तावेजों की जांच की गई तो दुल्हन बनी युवती की आयु 17 वर्ष 4 महीने पाई गई। जिसके बाद अधिकारियों ने यह शादी रुकवाने के आदेश दिए। पुलिस जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि मौके पर मिले दस्तावेजों के मुताबिक युवती की आयु 17 वर्ष 4 महीने है। इसके बाद इस संबंध में शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। और शादी रुकवा दी गई ।

नाबालिग की शादी की सूचना मिलने पर जहां पुलिस मौके पर पहुंची वहीं प्रोटेक्शन ऑफिसर को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच के बाद पाया गया कि युवती की आयु 18 वर्ष नहीं, अर्थात विवाह योग्य नहीं है। इसी के चलते शादी रुकवाई गई। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से शादी की जानी थी उसकी आयु 33 वर्ष के करीब है। लेकिन अब यह शादी रुकवा दी गई है और पुलिस जांच एवं कार्रवाई कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें