Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने नकली करेंसी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर पर कलर प्रिंटर से बनाते थे नकली नोट

March 15, 2024

पुलिस ने नकली करेंसी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर पर कलर प्रिंटर से बनाते थे नकली नोट

यमुना नगर: हरियाणा के यमुनानगर की थाना छपार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूबी के साथी आरोपी कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनोंघर पर कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे और बाजार में दुकान पर उसे चलाते थे। इससे पहले7 साल की सजा जेल में भी कट चुका है। उसे कंप्यूटर में महारत हासिल है और डबल M.A भी किए हुए हैं।

नकली करंसी के साथ पकड़े गए भंभौल निवासी रूबी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी भंभौली निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल से गाड़ी बरामद की गई है। वह रूबी को अपनी गाड़ी में बिठाकर करंसी दुकानों या अन्य प्रतिष्ठानों पर चलाने के लिए लेकर जाता था। वहीं आरोपी रूबी से पुलिस ने प्रिंटर, लैपटाप और इंक बरामद की है।

थाना छप्पर के कार्यवाहक थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रूबी पहले भी नकली करंसी के मामले में सात वर्ष की सजा काट चुका है। उसका पहले बिलासपुर में कंप्यूटर सेंटर था। डबल एम ए पास है। वह कंप्यूटर का एक्सपर्ट है। जिसके चलते वह नकली करंसी तैयार करता था। रूबी थाना छप्पर सरस्वती रोड स्थित शराब के ठेके पर 100 रुपये का नकली नोट चलाने के लिए गया था।

जब सेल्समैन को नोट दिया तो उन्हें शक हो गया। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया। उससे बरामद नोट की जांच की गई तो नकली निकला। उसके पास से पांच हजार रुपये की नकली करंसी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपित ठेके पास भी एक अन्य दुकान पर 200 रुपये का नकली नोट चलाया था। उसके विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें