Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

April 23, 2025

युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

यमुनानगर: अपराध शाखा – 1 टीम ने सितंबर 2024 में गांव बापा में युवक व उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों की पहचान गांव बापा निवासी गौरव कुमार, जगदीप सिंह उर्फ विशाल व नसीब सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इंचार्ज निरीक्षक वीरेंद्र वालिया ने बताया कि गांव बापा निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपने पिता जगदीश के माध्यम से सरपंच परमजीत की आरटीआइ लगवाई थी। जिसमें सरपंच से उनके द्वारा एजुकेशन के दस्तावेज व गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। आरोप है कि इस आरटीआइ को लेकर सरपंच ने धमकी दी।

परिवार सहित गांव छोड़ने व गोली मारने की धमकी दी। मना करने पर सरपंच ने गांव के परमरजीत पम्मा, रविंद्र छोटा, जितेंद्र, निशांत, जगदीप, रज्जा, धर्मा, नसीब, भोला, गौरव, अजय व संजू आदि के साथ मिलकर घर व दुकान पर हमला कर दिया। भाई की दुकान का शीशा तलवार मारकर तोड़ दिया। सरपंच ने कट्टे से फायर किया। किसी तरह से उससे बचे। जब डायल 112 की टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस संबंध में रादौर थाना में 23 सितंबर 2024 को केस दर्ज हुआ था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें