यमुनानगर: जिला यमुनानगर की थाना बुडिया वा अपराध शाखा -2 की टीम ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए गांव बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार किया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डीएसपी राजीव मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने 30 मई को बुडिया के पास खेतों में अज्ञात महिला के क्षप्त विक्षप्त हालत में मिले शव की जल्द से जल्द पहचान करने व इस निर्मम हत्या के आरोपी को पकडने के लिये सख्त आदेश दिये हुये थे। जिस सम्बध में प्रबन्धक थाना बुडिया व अपराध शाखा -2 यमुनानगर की सयुंक्त टीम ने प्रभावी कारवाई करते हुये मृतक महिला की पहचान गुलशन पत्नी शमीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में की है। प्रबन्धक थाना बुडिया व अपराध शाखा -2 की सयुंक्त टीम ने मृतक महिला गुलशन की हत्या के आरोप में उसके पति शमीम वा देवर सगीर पुत्रन नसीम वासी गांव नागल थाना नागल जिला सहारनपुर को गिरफतार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके मृतका गुलशन की हत्या के कारण और हत्या में प्रयोग किये गये हथियारों बारे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपी शमीम से अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद साउदी अरब भागने की फिराक में था। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमाण्ड पर लेकर इस निर्मम हत्याकाण्ड बारे गहनता से पूछताछ की जायेगी।
महिला की निर्मम हत्या के आरोपी पति व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
