Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपसी रंजिश के चलते फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

December 23, 2025

आपसी रंजिश के चलते फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

अंबाला शहर: अंबाला जिला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अंबाला शहर में दर्ज 2 गुटो में आपसी रंजिश रखते हुए जान से मारने की नीयत से कोर्ट परिसर अंबाला शहर में फायरिंग करने के मामले में 19 दिसंबर को अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बीएनएस व 25 ऑमर्ज एक्ट के तहत मुकदमें में बीते 9 महीने से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपए के 2 ईनामी वांछित आरोपी शुभम उर्फ काका व शिवा निवासी तेली मंडी अंबाला छावनी को गिरफ्तार कर माननीय अंबाला कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: समर्थकों संग Jai Ram Thakur का जन्मदिन, जताया आभार

जहां अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम के जांच अधिकारी हरजिन्द्र सिंह ने 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस मौके पर पुलिस टीम के जांच अधिकारी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले से संबंधित आरोपी आदित्य उर्फ सौरभ व अमित उर्फ नेपाली ने बताया था कि शुभम उर्फ काका व शिवा भी इस मामले में वांछित है। आरोपी शुभम व शिवा इस मामले में नौ महीने से फरार चल रहे थे। जिन पर इनाम घोषित किया गया था। इन दोनों आरोपियों को एक सूचना के आधार पर 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर नजदीक नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘नागिन 7’ टाइटल सॉन्ग में नया रोमांच, सैम सी.एस. ने जताया गर्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें