Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में नशा तस्करों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद, तरबूज की आड़ में ट्रक में भरा दौड़ा चुरा पोस्त

March 25, 2025

हिसार में नशा तस्करों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, 10 किलो नशीला पदार्थ बरामद, तरबूज की आड़ में ट्रक में भरा दौड़ा चुरा पोस्त

हरियाणा के हिसार में नशा तस्करों को खिलाफ करवाई कर हंसी पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपी ट्रक में तरबूज की आड़ में नशीले पदार्थ डोडा चूरा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर ट्रक को रस्ते में ही रोक उसकी तलाशी ली।तलाशी में ट्रक से 10 किलो नशीले पदार्थ को बरामद कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

 

हंसी पुलिस को किसी मुखबिर द्वारा सूचित किया गया था कि हंसी से आ रहे तरबूज से लोड ट्रक में नशीले पदार्थ भरा हुआ है। जिसकी तस्करी के लिए ट्रक बरवाला से होते हुए लुधियाना जाएगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत ही एक स्पेशल टीम को गठित कर भाटला गांव के पास चेक पोस्ट लगा दिया।

 

इस नाकाबंदी के पास से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाने लगी। कुछ समय बाद ट्रक को आता देख पुलिस ने उसे रुकवाया और ट्रक की तलाश ली गई। ट्रक में तरबूज भरे पड़े थे, लेकिन जब त्रिपाल हटाया तो उसके नीचे से एक पैकेट में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जिसके बाद ट्रक में लोड सभी तरबूज हटा कर तलाशी ली गई।

 

त्रिपाल के नीचे कुल 16 पैकेट्स बरामद किए गए। जिनमें डोडा चूरा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया। ट्रक से बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपियों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। तहसीलदार अनिल कुमार की मौजूदगी ने नशीले पदार्थ का वजन करवाया गया जो कि 10 किलो से अधिक निकला।

 

नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे तस्करों की पहचान बिट्टू और हरयाऊ के रूप में हुई है। बिट्टू ट्रक चल रहा था और हरयाऊ उसका साथी था। हरयाऊ पंजाब के जिला संगरूर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें