Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने फ़रीदाबाद में तीन मादक पदार्थ तस्करों के घरों को किया ध्वस्त

फरीदाबाद: पुलिस ने विशेष ध्वस्तीकरण अभियान के तहत शनिवार को तीन कथित मादक पदार्थ तस्करों के घरों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ के कथित तस्करों की पहचान सुधीर, संतोष और रणधीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग फरीदाबाद के रहने वाले हैं । फ़रीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फ़रीदाबाद नगर निगम की ज़मीन अतिक्रमण कर आरोपियों ने घर बनाये थे ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुधीर के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सात मामले दर्ज हैं, जबकि रणधीर और संतोष के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि सुधीर 2014 से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है, जबकि रणधीर पिछले पांच साल से और संतोष पिछले तीन साल से सक्रिय है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नगर निगम की ओर से आरोपियों को नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गयी ।’’

Exit mobile version