Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चूरा पोस्त सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार

March 21, 2024

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चूरा पोस्त सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार

फतेहाबाद: पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के दिशा निर्देश अनुसार नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस ने चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबध में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव हिजरांवा कला की तरफ गश्त पर थी।

एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस टीम को देख कर तेज गति से चलने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोक कर नियमानुसार जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिजरांवा कला निवासी माही राम के रूप में हुई हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें