Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस को मिली कामयाबी, श्री कृष्ण की लाखों रुपए की मूर्ति चोरों को मौके से किया गिरफ्तार

August 28, 2024

पुलिस को मिली कामयाबी, श्री कृष्ण की लाखों रुपए की मूर्ति चोरों को मौके से किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र: जिले के गांव नरकातारी जहां पर प्राचीन गौरव पांडवों का मंदिर है उसे मंदिर में काफी समय से गांव वासियों और मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। गांव वालों को कहना है कि मंदिर के पुजारी हमें मंदिर में कोई भी धार्मिक कार्य करने नहीं करने दे रहे थे।

यह एक प्राचीन मंदिर है लोगों की इस मंदिर से काफी आस्था जुड़ी हुई है। देश विदेश से यहां पर लोग इस मंदिर को देखने के लिए आते रहते हैं। अभी सावन मास में शिवरात्रि के त्यौहार भी हमें मंदिर में शिवलिंग पर जल अभिषेक नहीं करने दिया और अब कल परसों जन्माष्टमी के त्योहार पर भी हमें जन्माष्टमी का त्यौहार नहीं बनने दिया।

इसी बात को लेकर गांव वासियों ने एक पंचायत राखी जिसमें उन्होंने मंदिर के मुख्य पुजारी को बुलाया पर उन्होंने आने से मना कर दिया। इसी दौरान उनके शिष्यों ने मंदिर से भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति को चोरी करके मंदिर के पीछे खड्डे में छुपा दी। इसी दौरान जब गांव वासियों को चला दो उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाकर मंदिर मैं होने वाली सारी घटनाओं के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें