Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला, गाड़ियों के साथ तोड–फोड़, जनसभा में हड़कंप, नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन को किया गया गिरफ्तार

October 2, 2024

जींद में दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला, गाड़ियों के साथ तोड–फोड़, जनसभा में हड़कंप, नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन को किया गया गिरफ्तार

हरियाणा के जींद में पुलिस ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के चुनाव प्रचार के लिए काफिले में शामिल गाड़ियों पर हमला करने वाले आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उचाना नगर पालिका का पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह के रूप में सामने आई है। हालांकि शिकायत में दिए गए नाम 7 से 8 है। लेकिन फिलहाल पुलिस सिर्फ एक को गिरफ्तार कर सकी है।

पुलिस को शिकायत देते हुए जिला रोहतक स्थित गांव चिड़ी निवासी व्यक्ति ने बताया था की उसका नाम सतीश कुमार है। सतीश ने बताया कि सोमवार 30 सितंबर की रात को उचाना कलां से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एसएसपी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर का काफिला चुनाव का प्रचार करते हुए रविदास चौपाल के निकट पहुंच गया था। काफिले में भरी मात्रा में लोग एकत्रित थे।

रात के 11 बज रहे थे, तभी वहां पर नगर पालिका उचाना के पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह अपने साथ कई लड़कों को लेकर आए और गाड़ियों के साथ तोड़–फोड़ करने लगे। भीड़ पर पथराव किया, गाली–गलौज के साथ–साथ जान से मारने की धमकी भी दी। हुडदंग के कारण लोगों के हड़कंप और अफरा–तफरी मच गई। लोग इधर–उधर भागने–दौड़ने लगे। पुलिस को हमले की सूचना दी गई लेकिन जब तक पुलिस आती आरोपी फरार हो चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें