Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे पुलिस हैड कांस्टेबल की हत्या

सोनीपत: सोनीपत जिले में बीती रात पुलिस के एक हैड कॉन्स्टेबल की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने गांव जसिया जा रहा था। उसका शव गांव रूखी के पास पड़ा मिला। वारदात के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। शव को रात को ही महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भेजा गया। उसकी कार व मोबाइल गायब हैं। हैड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था प्रमोद : जानकारी अनुसार गांव जसिया जिला रोहतक के कर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का प्रमोद हरियाणा पुलिस मे नौकरी करता था। फिलहाल प्रमोद थाना मोहाना में हैड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। रात को उसको भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी से फोन आया कि उसके चचेरे भाई प्रमोद की गांव रूखी से थोड़ा आगे नीलकंठ ढाबा के पास किसी व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी है।

Exit mobile version