Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में 2 लड़कियां और 2 लड़के लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

July 6, 2024

पलवल में 2 लड़कियां और 2 लड़के लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले में एक ही दिन में दो लड़कियां और दो लड़के लापता हो गए। शहर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी से दो चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पिता ने एक युवक पर शक जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। जिले के कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्रा परीक्षा देने गई थी। लेकिन वह अभी तक वापस नहीं लौटी है। वहीं, होडल थाना क्षेत्र से भी एक 18 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर है।

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी और उसके भाई की बेटी दोनों ही सुबह करीब 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। उसने और उसके परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों में भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत में कहा गया है कि उन्हें शक है कि उनकी बेटियों को औखला (महबूब नगर, दिल्ली) निवासी तारीफ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तारीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस तारीफ या लापता दोनों लड़कियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम तलाश में लगी हुई है, और जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

इस बीच, कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार गौरेला मोहल्ला निवासी गोविंद ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा ऋतिक घर से स्कूल में पेपर देने गया था। लेकिन ऋतिक पेपर देने के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

19 वर्षीय छात्र ऋतिक सफेद शर्ट और नीली पैंट पहने हुए है। उधर, होडल थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार शिव कॉलोनी होडल निवासी आशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 18 वर्षीय बेटा प्रियांशु सुबह करीब 4 बजे अचानक घर से लापता हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रियांशु की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें