Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड से सुल्फा खरीद कर ला रहा तस्कर पुलिस ने दबोचा

रोहतक : जिले के ब्लॉक सांपला में पुलिस ने गश्त के दौरान इको स्पॉट गाड़ी से नशीला पदार्थ 4 किलो 200 ग्राम सुल्फा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान विनोद पुत्र रणबीर निवासी गांधरा के रूप में हुई। सीआईए-1 की टीम अमित के नेतृत्व में सांपला पॉलिटेक्निक के पास गश्त कर रही थी।

इसी दौरान एक इको स्पॉट गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोक कर नियमानुसार तलाशी ली, तो उसमें 4 किलो 200 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया। उत्तराखंड से लेकर आया सुल्फा गांव गांधरा के विनोद उत्तराखंड से सुल्फा लेकर आया था, जिसे बेचने की फिराक में था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया।

आरोपी ने किससे सुल्फा खरीदा और किसे बेचना था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस सीआईए-1 के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी को रूकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर 4.2 किलो सुल्फा बरामद हुआ है। आरोपी नशीला पदार्थ उत्तराखंड से लेकर आया था। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version