Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पहल : बुजुर्गों और दिव्यांगों के सारथी बने पुलिस कर्मचारी

Police personnel became charioteers of the disabled

Police personnel became charioteers of the disabled

सोनीपत। नगर निगम आम चुनाव 2026 के दौरान मतदान केंद्रों पर रविवार को पुलिस की मानवीय पहल चर्चा का विषय बनी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस ने दिव्यांग और बुजुर्गों की मदद अहम भूमिका निभाई।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को दी व्हीलचेयर

पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सेवा भाव के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था, जिसका सकारात्मक असर पूरे शहर में दिखाई दिया। मतदान के दिन कई केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को वाहन से उतरने से लेकर मतदान कक्ष तक सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग दिया। लाइन में खड़े होने में असमर्थ लोगों को प्राथमिकता देकर मतदान कराया।

बूथ तक ले गए पुलिसकर्मी

कई स्थानों पर पुलिस जवान बुजुर्गों को सहारा देकर बूथ तक ले जाते दिखाई दिए, जिससे मतदाताओं में सम्मान और भरोसे की भावना मजबूत हुई। एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता को परिवार के साथ बूथ तक पहुंचाने में पुलिस ने सक्रिय सहयोग किया। दूसरे केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों ने व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग महिला को मतदान कक्ष तक पहुंचाया। बूथ संख्या 37 पर एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित मतदान कराने में पुलिस की तत्परता देखने को मिली। ऐसे कई दृश्य पूरे दिन शहर के अलग-अलग केंद्रों पर नजर आए।

पुलिसकर्मी बोले- निष्पक्ष चुनाव उनकी जिम्मेदारी

पुलिस का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुगम बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी थी, लेकिन हर मतदाता की सुविधा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी समझा गया। आम नागरिकों ने पुलिस के सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव के निर्देशों का असर स्पष्ट दिखा। इस पहल ने मतदान प्रक्रिया को आसान बनाया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर मतदाता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

Exit mobile version